News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

पुलिस, पत्रकारों एवं वालेंटियर्स को किया सम्मानित, खाद्य सामग्री बांटी  

देहरादून। दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सहारनपुर चैक, तहसील चैक एवं घंटाघर क्षेत्र में पुलिस जवानों, पत्रकारों एवं वालेंटियर्स को राजपुर विद्यायक खजान दास एवं व्य्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन द्वारा समानित किया गया। दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के सचिन जैन एव मनन आनंद ने बताया कि इन सभी को खादय सामग्री, टॉवल आदि सामग्री दी गई। पंकज मैसोन ने कहा कि हम शासन-प्रशासन एवं इन सभी वीरांे का हृदय से सम्मान करते हैं और आगे भी व्यापार मंडल इन सभी का सम्मान इसी प्रकार करता रहेगा। श्री खाटू श्याम सेवा मंडल गढ़ी डाकरा के अध्यक्ष हरि राम गुप्ता द्वारा भी पटके पहनाकर इन सभी का स्वागत किया गया। इस दौरान भाजापा के मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, दूून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के सह सचिव अनिल आनंद, मदन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button