News UpdateUttarakhand

पुलिस ने मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन व 32 जोन और सेक्टर में ‌‌बांटा

हरिद्वार। पुलिस ने मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 32 जोन और सेक्टर में ‌‌बांटा है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में वॉच टावर पर क्यूआरटी 24 घंटे तैनात रहेगी। व्यवस्था बनाने के लिए सुपर जोन में अपर पुलिस अधीक्षक, जोन में पुलिस उपाधीक्षक-निरीक्षक एवं सेक्टर में एसएसआई और एसआई स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जोनल पुलिस अधिकारियों के साथ निरीक्षक स्तर के सहायक जोनल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। कांवड़ मेले के दौरान भीड़ को देखने के लिए 49 नये वॉचटावर बनाये गये हैं। वहीं मेला क्षेत्र में 734 विशेष पुलिस अध‌िकारी नियुक्त किये गये हैं। 13 पार्किंग स्थल बनाये गये हैं।

Related Articles

Back to top button