News UpdateUttarakhand

फिजिशियन की पत्नी की बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम चौक के पास फिजिशियन की पत्नी से बाइक सवार दो बदमाश चेन लूट ले गए। इससे पहले आरोपियों ने रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में भी महिला से चेन स्नेचिंग की थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एम्स ऋषिकेश में बतौर फिजिशियन के पद पर तैनात भीम दत्त सेमवाल एक कार्यक्रम में परिवार के साथ कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में स्थित एक होटल में आए थे।
इसी दौरान उनकी पत्नी मेघा अपनी सहेली कंचन के साथ होटल से निकलकर पास में ही स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थीं। तभी बाइक सवार युवक आए और महिला के गले से चेन लूट ले गए। महिला गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय में कार्यरत बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ज्वालापुर में घटना करने से पहले आरोपियों ने कुछ घंटे पहले ही रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घटना की है। दोनों घटनाओं में पीछे बैठे बदमाशों ने लाल रंग की टीशर्ट पहनी हुई थी। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घटना करने के बाद आरोपी आराम से शहर में ही रहे। लेकिन पुलिस उनको पकड़ नहीं पाई। क्योंकि एक घटना करने के बाद आरोपियों ने कुछ घंटों बाद आसानी से दूसरी घटना को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button