Uttarakhand

पैतृक सम्पति में खातेदार बनाना महिलाओ के लिए ऐतिहासिक निर्णय : भगत

 देहरादून।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा  पैतृक सम्पति में महिलाओं को सह खातेदार बनाना ऐतिहासिक निर्णय है और इससे महिलाओंं को निश्चित रूप से सुरक्षा कवच मिलेगा।  भाजपा अध्यक्ष भगत ने कहा  कि परित्यक्त और संतान विहीन महिलाओंं को भी संपत्ति में अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान करती रही है और महिलाओंं की सामाजिक सुरक्षा और सामजिक भागेदारी के प्रति सचेत रहती है। भगत ने कहा कि आज पंचायतों में महिलाओंं को 50 प्रतिशत आरक्षण भाजपा सरकार की देन है।
           बंशीधर   भगत ने कहा कि त्रिवेंन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए  लिया गया ये  निर्णय महिलाओं को स्वालंबी बनाने के साथ उनके विकास  के  लिए हर क्षेत्र में निर्णायक सिद्ध होगा इससे महिलाओं के  स्वरोजगार के लिए स्वरोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
         बंशीधर भगत ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण व उनके विकास के लिए  केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाए चल रही है।  महिलाओंं की आर्थिक उन्नति एव सम्मान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और अभी कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले पुर्ववर्ती सरकारो में महिलाओंं को महज वोट बैंक के रूप में उपयोग किया,जबकि भाजपा ने महिला सम्मान के लिए नई नजीर पेश की।

Related Articles

Back to top button