News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

तुलाज में 12वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर परमेश्वर तयाल रहे स्कूल टॉपर

देहरादून। तुलाज इंटरनेशनल स्कूल ने आज 12 वीं कक्षा के बोर्ड के परिणामों की घोषणा करी। साइंस स्ट्रीम में परमेश्वर तयाल ने 98ः स्कोर करके पहला स्थान हासिल किया, जबकि रोशन कुमार 96ः और विख्यात अग्रवाल 92ः स्कोर प्राप्त कर क्रमशरू दुसरे व तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स स्ट्रीम में शाहजैब रफीक ने 97ः स्कोर करके पहला स्थान हासिल किया, वहीँ दुसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः रिताश्मा राणा ने 96ः और सोम्या कर्णावत ने 94ः प्राप्त किए। ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम में माधव गोयल ने 96 प्रतिशत स्कोर करके पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः आशुतोष भारद्वाज ने 92 प्रतिशत और मोहित गर्ग ने 91 प्रतिशत स्कोर किए। तुलाज इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रौनक जैन और प्रिंसिपल शालीनी शर्मा ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
—————————————————–

Related Articles

Back to top button