PoliticsUttarakhand

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चम्पावत-टनकपुर मोटर मार्ग पर हुए हृदय विदारक सड़क हादसे पर गहरा दुःख जताया

देहरादूनः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चम्पावत-टनकपुर मोटर मार्ग पर हुए हृदय विदारक सड़क हादसे पर गहरा दुःख जताया है। श्री गणेश गोदियाल ने सड़क हादसे में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंनें कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना से कई लोग असमय काल कल्वित हो गये हैं उनके परिजनों के लिए यह असहनीय दुःख है हम उनके दुःख को बांट तो नहीं सकते परन्तु इस दुःख की घडी में उनके साथ हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सड़क दुर्घटना की जानकारी हेतु पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं को पहाड़ी मार्गों के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि पहाड़ों में होने वाले ऐसे हृदय विदारक हादसों को रोकने के उपाय होने चाहिए। श्री गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी से सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को उचित मुआबजा दिये जाने की मांग करते हुए घायलों के समुचित उपचार के इन्तजाम किये जाने की भी मांग की है। उन्होंने मृतकों की आत्म शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुःख की घडी में पूरा कांग्रेस परिवार सड़क हादसे मे मारे गये लोगों के परिजनों के साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को षान्ति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।
प्रदेश महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने भी दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति शोक प्रकट कर उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button