News UpdateUttarakhand

सीएम धामी अनंत कुकरेती के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे उनके घर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोगीवाला स्थित गंगोत्री विहार में स्वर्गीय अनंत कुकरेती के परिजनों से मुलाकात करने पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय अनंत कुकरेती की स्मृति में शहीद द्वार बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button