National

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त से बदसलूकी, अनुमति होने के बावजूद गुरुद्वारे जाने से रोका गया

नई दिल्ली । पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में तैनात किए गए भारतीय अधिकारियों से कैसा सलूक होता रहा है ये किसी से छिपा नहीं है। इस बार पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। रावलपिंडी के पास गुरुद्वारा पंजा साहिब का दौरा करने से अजय बिसारिया को रोक दिया गया। ये घटना शुक्रवार की है। खास बात ये है कि अजय बिसारिया को गुरुद्वारा जाने की अनुमति भी मिली थी लेकिन, फिर भी उन्हें दौरा नहीं करने दिया गया। इससे पहले इसी साल अप्रैल में भी उनके साथ ऐसा ही हुआ था।  दरअसल, शुक्रवार को बिसारिया का जन्मदिन था और इस मौके पर वह अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारे में जाकर प्रार्थना करना चाहते थे। लेकिन, बताया जा रहा है कि उन्हें अपनी गाड़ी से ही उतरने नहीं दिया गया। वहीं इस घटना के बाद भारत ने पाक विदेश मंत्रालय के सामने इस मुद्दे को उठाया है।

Related Articles

Back to top button