News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

पहाड़ी प्रजामंडल ने जरूरतमंद लोगों को कराया भोजन 

देहरादून । बारिश के बावजूद पहाड़ी प्रजामंडल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए सैकड़ों जरूरतमंदों के लिए भोजन पैकेट तैयार किए। रोज की भांति 500 के करीब सफाई कर्मचारी जो यहां भोजन करते हैं, आज उनको बारिश की वजह से भोजन पैकेट वितरित किए गए। इसके अलावा हर रोज की तरह आज भी दिहाड़ी मजदूर गरीब तबके के लोगों को  घर घर जाकर पहाड़ी प्रजा मंडल के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भोजन पैकेट वितरित किए।
  ये वो लोग हैं जो लॉकडाउन के चलते काम न होने की वजह से  रोटी के लिए इन दिनों संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में कारगी चैक में पहाड़ी प्रजामंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता वीर सिंह पंवार ने कारगी चैक में ऐसे जरूरतमंदों के लिए 2 अप्रैल से मोदी किचन खोल रखी है। जिसमें प्रत्येक दिन सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की पेट की भूख यहां मिटती है। आज सुबह से बारिश होने के चलते पहाड़ी प्रजामंडल के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोजन पैकेट जरूरतमंद लोगों को घर घर जाकर पहुंचाएं। इस दौरान भाजपा महानगर के सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, भाजपा, पहाड़ी प्रजा मंडल के महामंत्री अनुराग पंत ,सोबन सिंह बिष्ट, कीर्ति पनवार, बी एस नेगी, राजेंद्र सिंह पंवार, किशोर नेगी, टोनी, गौरव ,मनोज तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश उनियाल, राजेंद्र सिंह चैहान, विनोद रावत, निर्मल जगूड़ी, सौरभ उनियाल, सूबेदार जगदंबा नौटियाल ,बी एस रावत, आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button