News UpdateUttarakhand

डीएम ने ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया

रूद्रपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त ने ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलक्टेªट में स्थापित वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) तथा विकास भवन के पास बने वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्ट्रंग रूम में रखे मशीनों की नमी एवं सीलन से बचाव, आग से सुरक्षा हेतु की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए अग्निशमन यंत्रो, अलार्म व सीसी टीवी कैमरों को भी चौक किया। उन्होंने सुरक्षात्मक एवं निगरानी की दृष्टि से स्ट्रोंग रूम के बाहर लगे उपकरणों की समय-समय पर जांच करने के निर्देश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्र, तहसीलदार नीतू डागर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, बीजेपी प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, बीएसपी से महेन्द्र सिंह, सीपीआई से राजेन्द्र प्रसाद, ओमकार सिंह सहित ड्यूटी प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button