News UpdateUttarakhand

परेड ग्राउंड से धरना स्थल बदलने का किया विरोध, मेयर से मिले कांग्रेसी

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेेटी देहरादून के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में पार्षदों का एक प्रतिनिधिमण्डल मेयर सुनील उनियाल गामा से मिला, जिसमें उन्होंने परेड ग्राउण्ड देहरादून का धरना स्थल बदलकर नरूरखेड़ा में किये जाने का विरोध करते हुए कहा कि परेड ग्राउण्ड का धरना स्थल शहर के बीच में है जिसे बदलना न्यायोचित प्रतीत नही होता हैं। उन्होंने कहा यदि नगर निगम द्वारा धरना स्थल बदलकर नरूरखेड़ा किया जायेगा तो महानगर कांग्रेस कमेटी इसका पुरजोर विरोध करेगी। लालचन्द शर्मा ने मेयर उनियाल से टैक्स जमा करने की तिथि को भी बढ़ाये जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मेयर श्री उनियाल ने उक्त के संबंध में पुर्नविचार करने का आश्वासन दिया। इस असवर पर प्रभुलाल बहुगुणा, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, पार्षद डाॅ0 विजेन्द्र पाल सिंह, हुकम सिंह गडिया, आयुष गुप्ता, अनिल क्षेत्री, इलयास अंसारी, एतात खान, अर्जुन सोनकर, रोविन पुण्डीर, आशीष रतूड़ी एवं महेन्द्र रतूड़ी उपस्थित आदि थे।

Related Articles

Back to top button