AdministrationUttarakhand

ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत कार्यवाही शुरू

देहरादून। ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए दिनांक 16.07.2021 को हर की पौड़ी क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को हुड़दंग करते हुए पकड़ा गया जिन्हें धारा 151 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा गंगा घाटों पर गंदगी करते हुए पाए जाने पर 16 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 51/52 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना किया गया
 *हुड़दंग करते हुए गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम पता:-*
1- साकेत त्यागी पुत्र देवेंद्र त्यागी निवासी मवाना खुर्द जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश
2- बिट्टू पुत्र सुधीर त्यागी निवासी उपरोक्त
3- सहदेव पुत्र मनोज त्यागी निवासी उपरोक्त
      पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत भविष्य में भी गंगा घाटों पर हुड़दंग, नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी इसके साथ ही हर की पैड़ी क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर फ्लेक्सी लगाए गए जिन पर गंगा घाटों पर किसी प्रकार के हुड़दंग नशा व गंदगी किए जाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है

Related Articles

Back to top button