2 अक्टूबर को उक्रांद राज्य के शहीदों को गैरसैंण में देगा श्रद्धांजलि

देहरादून। गैरसैंण उत्तराखंड राज्य आंदोलन का केंद्र बिंदु रहा है। 42 शहादतें राज्य के साथ गैरसैंण को राज्य की राजधानी लिये भी हुई। उन 42 शहादतों को नमन व श्रद्धांजलि 2 अक्टूबर को उक्रांद गैरसैंण में देगा। जिसमे समस्त जनपदों से दल के वरिष्ठ व कार्यकर्तागण गैरसैंण पहुँचेंगे। गैरसैंण कार्यक्रम के पश्चात दल के सभी वरिष्ठ नेतागण राज्य भ्रमण कार्यक्रम में जायेंगे। यूकेडी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि वर्तमान में संगठन को और मजबूती के लिये भंग केंद्रीय कार्यकारिणी को पुनः बहाल की जाती है। जिसमें सभी पदाधिकारी अपने पद के अनुरूप कार्य करते हुई सक्रिययता को बढ़ाएंगे। वर्तमान में केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय को केंद्रीय कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रेस वार्ता में त्रिवेंद्र सिंह पँवार, पुष्पेश त्रिपाठी, एपी जुयाल, लताफत हुसैन,जय प्रकाश उपाध्याय,बहादुर सिंह रावत,सुनील ध्यानी,रेखा मिंया,राजेश्वरी रावत,महेंद्र रवार,दीपक गौनियाल,प्रताप कुँवर,उत्तम रावत,अशोक नेगी,राजेन्द्र बिष्ट,उमेश खंडूरी,समीर मुंडेपी,आंनद सिंह तड़ियाल,विजेंदर रावत,दीपक रावत,ऋषि राणा,राजेन्द्र प्रधान, नवीन भदूला,लक्ष्मी कांत भट्ट,मनोज वर्मा,किरण रावत,मिनांक्षी,सीमा रावत आदि उपस्थित रहे।




Hi there! Thhis is kiind oof off toplic bbut I nsed sopme guijdance
fromm ann established blog. Is it hardd tto set upp your oown blog?
I’m not very techiincal butt I ccan figbure things out pretty quick.
I’m thinking about mawking mmy own but I’m not sure whre to begin. Do
yoou have anyy tipls oor suggestions? Thanks