PoliticsUttarakhand

कांग्रेस पार्टी द्वारा पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों एवं बढती मंहगाई के विरोध में देशभर के पेट्रोल पम्पों पर किया जायेगा सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

देहरादून। कांग्रेस पार्टी द्वारा पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों एवं बढती मंहगाई के विरोध में दिनांक 11 जून, 2021 को देशभर के पेट्रोल पम्पों पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर पेट्रोल-डीजल की बढी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की जायेगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि पूरा देश कोरोना महामारी के दूसरे दौर से लड रहा है। व्यापारियों के व्यापार चैपट हो चुके हैं। मजदूरों का रोजगार छिन चुका है परन्तु भाजपा सरकार द्वारा पिछले पांच महीनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगभग 25-25 रूपये की वृद्धि कर तेल की कीमतों को 100 रूपये के पार कर दिया है। आम जरूरत की चीजों के दाम दुगने हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संवेदनहीन हो चुकी है तथा भाजपा के राज में गरीब आदमी का जीना दूभर हो चुका है आज उसे इस महामारी काल में दोहरे मोर्चे पर लडना पड़ रहा है।
सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि  उत्तराखण्ड प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों एवं बढती मंहगाई के विरोध में दिनांक 11 जून, 2021 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिह जी के आह्रवान पर उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेसजनों द्वारा पेट्रोल पम्पों पर सांकेतिक प्रदर्शन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button