News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5300 पहुंची

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का आज रिकॉर्ड टूट गया। 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 451 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, मरीजों की संख्या 5300 पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक के आए ये सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं, आज सबसे ज्यादा 204 मरीज हरिद्वार में सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज हरिद्वार में 204 (28 प्राइवेट लैब से), नैनीताल में 73, ऊधमसिंह नगर में 98 ( 52 प्राइवेट लैब से), देहरादून में 43 ( 10 प्राइवेट लैब से) केस मिले हैं। वहीं, उत्तरकाशी में नौ, अल्मोड़ा और पौड़ी में चार-चार, पिथौरागढ़ में पांच और टिहरी में 11 संक्रमित मिले हैं। आज 52 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। लेकिन अभी भी 1856 एक्टिव केस हैं। अब तक प्रदेश में 57 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 3349 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 65.17 फीसदी है और डबलिंग रेट 18.53 दिन है।
पिथौरागढ़ में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आकर जानबूझकर जानकारी छिपाने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही होटल स्वामी का पांच हजार रुपये का चालान भी किया है।

Related Articles

Back to top button