Uncategorized

शरारती तत्वों ने खंडित की अंबेडकर की मूर्ति, पुलिस बल तैनात

हरिद्वार : लक्सर क्षेत्र के खानपुर थाना क्षेत्र में कान्हा वाली गांव स्थित अंबेडकर की मूर्ति को शरारती तत्वों ने खंडित कर दी गई। इससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गुरुवार की रात्रि को शरारती तत्वों ने गांव में लगी अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया। इससी जानकारी ग्रामीणों को सुबह लगी। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया।

मौके पर भारी संख्या में दलित समुदाय के लोग एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर खानपुर थानाध्यक्ष भगवान मेहर और एसडीएम लक्सर कौस्तुभ मिश्रा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बताते चलें कि यहां पर पूर्व में भी मूर्ति को खंडित किया जा चुका है। जिस भूमि पर मूर्ति लगाई गई है, उसे लेकर गांव के ही दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। एसडीएम लक्सर कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि मौके पर पूरी तरह शांति है।

Related Articles

Back to top button