News UpdateUttarakhand

नए भाजपा जिलाध्यक्ष का कई जगहों पर हुआ स्वागत

रूद्रप्रयाग। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा नव नियुक्त जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद पहली बार भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महावीर पंवार के रुद्रप्रयाग आने पर कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ ही आतिशबाजी कर अपने नए अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यालय में युवा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली भी निकाली।
रुद्रप्रयाग जिले का भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष महावीर पंवार का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। खांकरा और झिरमोली में रुद्रप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जबकि जवाडी बाईपास पर रुद्रप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बेलनी पुल से केदारनाथ तिराहे तक तल्लानागपुर मंडल अध्यक्ष जखोली, तिलवाड़ा एवं सिद्धसौड़ अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष सुभाष पुरोहित, मेहरबान रावत, कुलवीर रावत, जसवीर नेगी, गंभीर बिष्ट, बृजमोहन नेगी, विनोद देवशाली, जसपाल रावत, जेपी सकलानी आदि ने स्वागत किया। वहीं मुख्य बाजार में भाजपा के सभी कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य बाजार में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इधर, पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नव नियुक्त अध्यक्ष महावीर पंवार ने प्रदेश संगठन के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष और अन्य सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button