News UpdateUttarakhand

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी 20-21 को दून में

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 20 और 21 दिसंबर केा दून में होंगे। इस दौरान जहां उनका रोड शो होगा वहीं वे कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे।
शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने बताया कि 20 व 21 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष दून दौरे पर रहेेंगे। पहले दिन दून आगमन पर पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, जिला और मंडल सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक बीजापुर गेस्ट हाउस में लेंगे। इनके बाद प्रदेश पदाधिकारियों में गढ़वाल और कुमाउं के संयोजकों व सह संयोजकों की बैठक लेंगे। इनमें प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, प्रदेश मीडिया व सोशल मीडिया से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को वे सुबह टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने जाएंगे और उसके बाद खिलाड़ियों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे देहरादून और श्रीनगर के कार्यकर्ताओं संग संवाद करेंगे। दोपहर को वे भानियावाला में सदस्यता कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम के समय ऋषिकेश में गंगा पूजन और आरती में शामिल होंगे। दून दौरे के इस कार्यक्रम का संयोजक भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल को तथा सह संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल मैंदोली को बनाया गया है। प्रेस वार्ता में भाजयुमो के उत्तराखंड प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बग्गा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी भी मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button