National

नक्सलियों ने पूर्व मुखिया को घर से खींचकर ए0के0 47 से भूना

पश्चिमी चंपारण । वाल्मीकिनगर थाना अंतर्गत चंपापुर गोनौली पंचायत के मलकौली गांव में रविवार देर शाम माओवादियों ने पूर्व मुखिया मनोज सिंह के घर पर अचानक हमला कर दिया। नक्सलियों ने घर से खींचकर पूर्व मुखिया को एके 47 से भून डाला। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पास का चंपापुर गोनौली बाजार बंंद हो गया। लोग घरों में दुबक गए। दो सौ की संख्या में जुटे नक्सलियों ने काफी देर तक पूर्व मुखिया के घर को चारों तरफ से घेर रखा था। उन्‍होंने घटनास्थल पर पर्चा भी फेंका, जिसमें लिखा था कि सामंतवाद का यही हश्र होता है।

बताया गया कि देर शाम अन्य दिनों की भांति लोग बाजार में जुटे थे। इसी बीच माओवादियों ने हमला कर दिया। उनका टारगेट पूर्व मुखिया थे। माओवादियों ने मलकौली गांव में पहुंचकर पूर्व मुखिया को कब्जे में ले लिया और गोलियों से भून डाला। घटना के बाद बाजार बंद हो गया। माओवादियों ने भी बाजार में घूमकर दुकानें बंद कराईं। घटना से इलाके में दहशत है। घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। रास्ते में लैंड माइंस होने की भी आशंका है।

Related Articles

Back to top button