Uttarakhand

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने एवं उसके साथ बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। दिनांक 23/09/2020  को  राजीव नगर कंडोली निवासी वादिनी द्वारा थाना रायपुर में तहरीर दी गई कि मेरी लड़की बिना बताए घर से कहीं चली गई है, जिसकी उम्र 18 वर्ष है। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में तत्काल उक्त संबंध में गुमशुदगी पंजीकृत की गई।
       विवेचना के क्रम मैं ज्ञात हुआ कि उक्त गुमशुदा शाहरुख पुत्र रईस अहमद निवासी मनु गंज कोतवाली नगर के साथ गई थी। कल दिनांक 28 सितंबर 2020 को गुमशुदा को सकुशल बरामद किया गया एवं गुमशुदा की उम्र 17 वर्ष 11 महीने के करीब पाकर एवं गुमशुदा के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उक्त गुमशुदगी को अपराध क्रमांक पर लाकर  मु अ सं 236/2020 धारा 363/ 366 ए/376 आईपीसी एवं 3/4 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत तरमीम  की गई।
नाम पता अभियुक्त*
शाहरुख पुत्र रईस अहमद निवासी मनु गंज कोतवाली नगर जनपद देहरादून उम्र 21 वर्ष।

Related Articles

Back to top button