News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

70196 लोगों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया

देहरादून। आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 3895 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है आज जनपद में कुल 4805 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया तथा अब-तक कुल 70196 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया है। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 389 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंनटीन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद के शहरी क्षेत्र सहित विकासखण्ड डोईवाला, कालसी क्षेत्र में 47541 व्यक्तियों का सर्विलांस किया गया। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों के चिकित्सकोंध्कार्मिको हेतु 80 एन-95, 2500 ट्रिपल लेयर मास्क, 35 पीपीई किट, 150 वीटीएम वायल, 119 सेनिटाइजर, 550 सर्जिकल गलब्स, 800 एग्सामिनेशन ग्लब्स वितरित किये गये।  कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनपद के बनाये गये विभिन्न क्वारेंनटीन सेन्टरों में कांउसिलिंग टीम द्वारा निरन्तर क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की कांउसिलिंग की जा रही है, जिसके अन्तर्गत आज 32 व्यक्तियों की कांउसिलिंग की गयी तथा माह जून से अब-तक कुल 4979 व्यक्तियों की कांउसिलिंग की गयी है।

Related Articles

Back to top button