NationalNews UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

सुद्धोवाला जेल में नाबालिग संग दुराचार के आरोपी की हत्या से मचा हड़कंप

देहरादून। सुद्धोवाला जेल में नाबालिग संग दुराचार के आरोपी की हत्या सें हड़कंप मचा गया है। घटना की सूचना पाकर आलाधिकारी जेल पहुंच चुके हैं। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक जेल में बंद आरोपी ज्ञान चंद उर्फ मनोज निवासी भागलपुर बिहार का दूसरे कैदी आनंद से विगत 15 मार्च को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में ज्ञान बुरी तरह घायल हो गया था। तबसे उसका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा था। आज बुधवार की सुबह उक्त आरोपी की मौत हो गई। मृतक ज्ञान चंद पर नाबालिग से दुराचार के आरोप में चमोली जेल में बंद था, जिसके बाद उसे देहरादून जेल ट्रांसफर किया था।

Related Articles

Back to top button