News UpdateUttarakhand

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने मेयर को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। कोरोना महामारी के चलते राजधानी देहरादून में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने हेतू आज महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारा नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा को ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि लाॅकडाउन के दौरान भोजन के प्रबन्ध् हेतू पार्षदों से जरूरतमंदों की सूची मांगी गयी थी। किन्तु कांग्रेस पार्षदों द्वारा दी गयी सूची को निरस्त कर भेदभाव किया जा रहा है अतः सभी पाषर्दों द्वारा दी गयी सूची के अनुसार सहायता उपलब्ध् करायी जाये। साथ ही कहा गया है कि डोर टू डोर कूड़ा उठान का भुगतान माफ किया जाये। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले वार्डो की स्ट्रीट लाइटें ठीक करायी जाये। गर्मी के मौसम मंे मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए पफांगिंग करायी जाये। लाकडाउन के चलते हाउस टैक्स में छूट देने के साथ ही छूट की अवध् िको बढ़ाया जाये। नये वार्डो मेें सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही सफाई कर्मियों की भर्ती की जाये।

Related Articles

Back to top button