Uttarakhand

मानवता का परिचय देते हुए दून पुलिस ने महिला और उसके बच्चे को उनके घर भिजवाया

देहरादून। दिनांक 28-04-2021 की देर रात्रि  आईएसबीटी बैरियर पर एक महिला श्रीमती अनवेषा सिंह पत्नी आशीष राठौर निवासी भोपाल मध्य प्रदेश हाल निवासी बी पुरम टिहरी जिनके साथ छोटा बच्चा कुशाग्र प्रताप सिंह भी था रोते हुए आई अवगत कराया कि वह भोपाल मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं तथा वर्तमान समय में बी पुरम टेहरी मैं रहती हैं आज वह बी पुरम टिहरी से डॉगी के उपचार हेतु देहरादून आई थी जहां पर डॉगी का उपचार के उपरांत उनके द्वारा डॉगी का फीड लिया गया क्योंकि टिहरी में उक्त सुविधा उपलब्ध नहीं है तथा डॉगी का उपचार व फीड लेने के उपरांत उनके पास सारे पैसे समाप्त हो चुके थे तथा दिल्ली से उनके परिवार जन उन्हें लेने हेतु देहरादून आ रहे थे  जिनका ऋषिकेश में कोविड-19 टेस्ट किए जाने पर पॉजिटिव आए हैं जिस कारण उनके परिजन उन्हें लेने देहरादून आईएसबीटी बस अड्डा नहीं आ पाए तथा उनके पास पैसे भी नहीं है क्योंकि महिला को क्षेत्र की जानकारी नहीं थी तथा ना ही उनके पास होटल में ठहरने या गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैसे थे साथ में छोटा बच्चा भी था महिला के परिजनों से संपर्क कर जानकारी दी गई तो वाक्यात सही पाया गया । महिला  किसी भी सूरत में  अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहती थी  तथा  देहरादून से  टिहरी गढ़वाल हेतु  कोई भी बस सेवा  उपलब्ध नहीं थी  जिस कारण मानवता के नाते महिला को उनके गंतव्य बी पुरम टिहरी तक पहुंचाने हेतु टैक्सी उपलब्ध कराई गई तथा महिला व उनके बच्चे को सकुशल बी पुरम टिहरी पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button