Uttarakhand

मकान में आग लगने से 50 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

देहरादून। दिनांक 26-01-2020 की रात्रि में डेल्टा के माध्यम से वार्ड नंबर 3 विकासनगर में एक मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी बाजार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा फायर सर्विस डाकपत्थर को मौके पर बुलाकर मकान में लगी आग को बुझाया गया,  किंतु मकान में रह रहे एक व्यक्ति बाबूराम उम्र 50 वर्ष की मौके पर ही जलने से मृत्यु हो गई, जिनके शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु मोर्चरी विकासनगर रखवाया गया है।  मृतक के शव का आज बाद पंचायत नामा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  आग लगने के कारणों की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक बाबूराम  उक्त मकान में अकेला निवास करता था तथा शराब व बीड़ी पीने का आदी होने के कारण मृतक काफी समय से बीमार भी चल रहा था।  मौके पर मृतक के भाई द्वारा मृतक के काफी समय से खाना ना खाने तथा शराब व बीड़ी का लगातार सेवन करने संबंधी जानकारी दी गई,  प्रारंभिक जांच से मृतक द्वारा शराब के नशे में बीड़ी पीने के दौरान ही उक्त आग लगना प्रतीत हो रहा है, आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
*नाम पता मृतक*  बाबूराम पुत्र सुमेरी उम्र 50 वर्ष निवासी सराय गली, मुस्लिम बस्ती वार्ड नंबर 3, थाना विकासनगर, देहरादून

Related Articles

Back to top button