National

महाराष्ट्र में राकांपा सांसद व छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयन राजे भोसले भाजपा में होंगे शामिल

मुंबई । महाराष्ट्र में सतारा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद व छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयन राजे भोसले शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता लेंगे। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी उपस्थित रहेंगे।  गौरतलब है कि एनसीपी के नेता और गुहागर से विधायक भास्कर जाधव पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शुक्रवार को शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button