National

गुजरात के वडोदरा में अगवा कर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने

अहमदाबाद । गुजरात के वडोदरा में अगवा कर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना डभोई थाना क्षेत्र की है। डभोई पुलिस ने बताया कि पीड़िता दो बच्चों की मां है। वह 16 अगस्त को स्टेशन रोड पर डॉक्टर पथ्थरवाला क्लिीनिक के पास खड़ी थी। सफेद रंग की वैन में आए चार लोगों ने उसे जबरन वैन में बैठा लिया। इसके बाद आंखों में पट्टी बांध कर उसे अहमदाबाद के एक गेस्ट हाउस में लेकर आए। यहां एक शख्स ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे वैन में बैठकर सुनसान जगह ले गए। जहां फिर से चारों ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपित पीड़िता को डभोई इलाके में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपितों की पहचान हो गई है। वैन चेतन पटेल की है। उसने अपने तीन मित्रों के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, सभी आरोपित फरार हो गए। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button