Uttarakhand

मानसिक रूप से अस्वस्थ गुमसुदा बालक को पुलिस द्वारा 01 घंटे में तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया

 देहरादून। दिनांक 20.9.20 को  राजेश कंबोज पुत्र श्री पूरन सिंह कंबोज निवासी लखवाड़ कॉलोनी थाना विकासनगर जनपद देहरादून ने सूचना दी कि दिनांक 20.9.2020 को उनका भांजा तपेश पुत्र स्वर्गीय विनोद निवासी लखवाड़ कॉलोनी थाना विकास नगर अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा उसका इलाज चल रहा है।  सूचना पर क्षेत्राधिकारी विकास नगर महोदय के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक विकासनगर महोदय के निर्देशन में चौकी प्रभारी डाकपत्थर उप निरीक्षक कुंदन राम के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम  गठित कर तलाश हेतू रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा तपिश को 01 घंटे में स्थान अंबाडी बैंड से बरामद कर उसके परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया।  परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की गई।

Related Articles

Back to top button