News UpdateUttarakhand

कृष्ण बन अपने पुराने दलित मित्र के घर पहुंचे मुख्यमंत्री

हल्द्वानी/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक राजपुरा में अपने पुराने दलित मित्र एवं कार्यकर्ता के घर भोजन पर पहुंच गये। श्री धामी कार्यक्रम के तुरंत बाद पार्टी के बहुत पुराने अनुसूचित कार्यकर्ता नंद किशोर आर्य के घर राजपुरा भोजन पर पहुंचे। नंदकिशोर आर्य वर्तमान मे सिक्योरिटी गार्ड का काम करते है, नंदकिशोर आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री वास्तव में गरीबों के मसीहा है, उन्होंने मुझ जैसे गरीब के घर भोजन कर धन्य कर दिया। मुख्यमंत्री ने नन्दकिशोर की आंख के इलाज का वायदा किया, वहीं नंदकिशोर के परिजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
अचानक राजपुरा में मुख्यमंत्री के आने से राजपुरा के निवासी गद्गद् हो गये। राजपुरा निवासियों एवं महिलाओं ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसके समाधान हेतु मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Related Articles

Back to top button