News UpdateUttarakhand

टिहरी में क्याकिंग का प्रशिक्षण 17 से 30 मई तक

देहरादून। जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी ने अवगत कराया है कि वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत कोटी कालोनी टिहरी में स्व0 दिनेश सिंह रावत, साहसिक खेल अकादमी में 17 मई से 30 मई तक बेसिक क्याकिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है, जिसके अन्तर्गत वॉटर स्पोर्टस में रुची रखने वाले जनपद देहरादून के युवाओं का चयन कर संदर्भित प्रशिक्षण दिलवाया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक युवा (युवक/युवती) क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय, 45 गांधी रोड देहरादून से संदर्भित प्रशिक्षण हेतु निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदन पत्र पूर्ण एवं स्पष्ट अक्षरों में भरते हुए क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे। युवाओं का चयन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर किया जाएगा।
उक्त के अतिरिक्त माह जून 2022 में पर्वतारोहण भारतीय रंघ, नई दिल्ली के माध्यम से गढ़वाल में अवस्थित श्रीकंठ पर्वत 6133 मीटर पर पर्वतारोहण अभियान कराया जाना प्रस्तावित है। अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय गांधी रोड़ देहरादून से प्राप्त कर पूर्ण एवं स्पष्ट अक्षरों में भरते हुए 19 मई तक कार्यालय में जमा कर सकते है।

Related Articles

Back to top button