News UpdateUttarakhand

कांवडिए को आया हार्ट अटैक, पुलिस ने बचाई जान

ऋषिकेश। सोमवार सुबह नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे एक कांवड़िए को खैरखाल के पास हार्ट अटैक आ गया। कांवड़िए के साथियों ने सड़क पर हार्ट अटैक की वजह से बेहोश हुए साथी की जान बचाने के लिए अस्पताल के बारे में पूछताछ करनी शुरू की। मामला जैसे ही पास में ड्यूटी कर रहे कालागढ़ थाना अध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत के कानों में पहुंचा तो वह खुद कांवड़िए की जान बचाने के लिए मौके पर पहुंचे।
अपने साथियों के साथ मिलकर अमरजीत सिंह रावत ने कांवड़िए को गोद में उठाकर पास में ही संचालित हो रहे मेला क्लीनिक पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कांवड़िए को थोड़ी सी राहत मिली। मगर चिकित्सक ने उसे तत्काल अस्पताल भेजने की सलाह दी। एंबुलेंस की व्यवस्था कर अमरजीत सिंह रावत ने कांवड़िए को एंबुलेंस में बैठाया। जिसके बाद वे खुद एंबुलेंस के आगे चलते हुए भीड़ को साइड कराने में लग गए। कुछ दूरी तक रास्ता क्लियर कराने के बाद एंबुलेंस को रवाना किया गया। अमरजीत सिंह रावत ने बताया अस्पताल पहुंचने के बाद कांवड़िए का इलाज जारी है. फिलहाल उसकी जान खतरे से बाहर है।

Related Articles

Back to top button