News UpdateUttarakhand

कमलेश शर्मा को प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नियुक्त

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या ने पार्टी की वरिष्ठ नेता कमलेश शर्मा को प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस पृष्ठभूमि परिवार से आने वाली आवास-विकास काॅलोनी ऋषिकेश निवासी कमलेश शर्मा से आती हैं तथा पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं जो कि लम्बे समय से पार्टी की सेवा करती आ रही हैं। पार्टी संगठन ने कमलेश शर्मा से अपेक्षा की है कि वे कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली परम्परा एवं इतिहास के अनुरूप पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगी।

Related Articles

Back to top button