News UpdateUttarakhand

हिमालयन पब्लिक स्कूल रेश्म माजरी डोईवाला में 12वीं की परीक्षा में गुरप्रीत कौर रहे स्कूल टाॅपर

देहरादून। सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है, इसमें हिमालयन पब्लिक स्कूल रेश्म माजरी डोईवाला देहरादून के प्रथम बैच के सभी विद्यार्थियों ने शत् प्रतिशत सफलता प्राप्त की। विद्यालय के छात्र गुरप्रीत कौर ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया साथ ही गगनदीप सिंह एवं दीपक कुमार ने संयुक्त रुप से 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 29 छात्र छात्राओं ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान लिया है अंग्रेजी विषय में विद्यालय की छात्रा कनिका ने 95 अंक प्राप्त किए तथा रंजू वस्सी ने 92 अंक प्राप्त किए शारीरिक शिक्षा में कनिका ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए कुलदीप सिंह ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं विद्यालय परिवार की ओर से उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गई है। विद्यालय में कक्षा 12जी का प्रथम बैच था जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधक गोपाल सिंह पाल ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपशिखा मियां, कोऑर्डिनेटर आरएल थपलियाल एवं ममतोष गैरोला, दौलत सिंह आदि ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button