Uttarakhand

जब अपनों ने छोड़ा साथ तब पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर निभाया फर्ज़


देहरादूनर। 
आज दिनांक 29 अप्रैल 2021 को आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से उमेद सिंह नेगी नामक व्यक्ति द्वारा थाना रानीपोखरी पर सूचना दी गई कि  उनकी माता जी का देहांत हो गया है। उनके द्वारा अपने परिजनों को अपनी माता के अंतिम संस्कार के लिए कहा गया, लेकिन कोविड संक्रमण के डर से कोई भी रिश्तेदार अंतिम संस्कार के लिए नहीं आ रहा है, तथा वह अकेले हैं। सब जगह से  मायूस होकर उनने पुलिस को कॉल किया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना रानीपोखरी पुलिस कॉलर के घर पर पहुंची तथा ग्राम प्रधान  सुधीर रतूड़ी, बीडीसी मेंबर  जीवन चौहान,  संदीप जायसवाल,  सुमित कुमार,  मुकेश कुमार आदि स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से कॉलर की माताजी के शव को वाहन की व्यवस्था करा कर पूर्णानंद घाट मुनी की रेती ले जाया गया तथा पूर्ण धार्मिक  रीति से शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

Related Articles

Back to top button