News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

हरिद्वार में दरोगा व सफाई कर्मचारी के बीच मारपीट, कर्मचारियों ने किया हंगामा

हरिद्वार। ज्वालापुर के पीठ बाजार में ज्वालापुर कोतवाली के एक दरोगा और सफाई कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी देते हुए मौके पर हंगामा शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार विवाद शनिवार की सुबह करीब 10 बजे हुआ। जब केआरएल कर्मचारी अश्वनी कुमार उर्फ रॉकी सुबह पीठ बाजार में कूड़ा उठा रहा था। कूड़ा वाहन के बगल से गुजर रहे दरोगा प्रकाश राणा पर गलती से कूड़ा गिर गया। कर्मचारियों का आरोप है कि दरोगा ने कर्मचारी से माफी मांगने के बावजूद भी मारपीट की। मौके पर सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह और ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह के पहुंच गए। सफाई कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सफाई कर्मचारी दरोगा के माफी मांगने पर अड़े हुए थे। केआरएल के हवलदार बंटी चंचल ने कहा कि अधिकारियो के समझने के बाद हमने लिखित में अपनी शिकायत ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी को दे दी है। वही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह के अनुसार दोनों पक्षों को समझा-बुझा दिया गया है। भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उनके अर्थात केआरएल कर्मचारियों द्वारा उन्हें फोन किया जायेगा। फिलहाल अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।

Related Articles

Back to top button