News UpdateUttarakhand

आईसीएस कैरियर जीपीएस ऐप हिंदी संस्करण लॉन्च

देहरादून। इंस्टिट्यूट फॉर कैरियर स्टडीज (आई सी एस)ने संस्थापिका-निदेशिका डॉ अमृतादास के नेतृत्व में आई सी एस कैरियर जी पी एस ऐप के हिंदी संस्करण को हाल ही में लॉन्च किया। जूम पर हुई इस लांच में देशभर के शिक्षाविदों, उत्तर प्रदेश, देहरादून जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के शिक्षा विभागों के  सरकारी अधिकारियों, तथा अभिभावकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया।
डॉ दास,जो कि एक प्रसिद्ध शिक्षाविद और कैरियर मार्गदर्शक हैं, हाल ही में नयी शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन के लिए यूपी सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में नियुक्त करीं गयीं।
“देश भर के छात्रों को अपनी उत्कृष्ट काउंसलिंग देने के उद्देश्य से हमने आई सी एस  कैरियर जी पी एस हिंदी ऐप जारी किया। 3 आसान चरणों की मदद से आपको त्वरित कैरियर स्पष्टता मिलती है। यह ए आई संचालित ऐप छात्रों को स्वयं को जानने में, खुद को सूचित करने में, तथा अपनी पसंद और योग्यताओं के अनुसार कैरियर चुनने में अत्यंत लाभकारी है,”। ऋषि बगला, प्रमोटर बागला ग्रुप, जिन्होंने आई सी एस की इस नयी पहल में निवेश किया है, प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश के लिए मानव संसाधन का सक्षम होना अति महत्वपूर्ण है। इसी विश्वास से मैंने इस प्रोजेक्ट में निवेश किया।“मुख्य अतिथि डॉ फराह उस्मानी, निदेशक यूएनएफपीए, व विशिष्ठ अतिथि आराधना शुक्ला, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा, उत्तरप्रदेश सरकार, ने भी आई सी एस की इस कोशिश की सराहना करी। 1985 में स्थापित, लखनऊ-स्थित आई सी एस ने दुनिया भर में 500 से अधिक शैक्षिक संस्थानों में लाखों छात्रों को लाभान्वित किया।

Related Articles

Back to top button