News UpdateUttarakhand

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने विधायक कपूर को सम्मानित किया  

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा उत्तराखंड के अंदर कैंट विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए विधायक हरबंस कपूर को सम्मानित किया गया। विकास कार्य को लेकर जनता के सहभागी के रूप में और क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा अग्रसर रहने के लिए विधायक श्री कपूर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कैंट विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर ने कहा कि कोई भी काम बिना जनता के सहयोग से नहीं हो सकता। कार्य करने के लिए समाज में विभिन्न लोगों का सहयोग लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कठिन दौर में समाज सेवा में कार्य करते रहना समाजिक और स्वास्थ्य के बीच में करना बहुत ही मुश्किल है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कहा कि कोविड के कठिन दौर में जो कार्य विधायक जी द्वारा किये गए उनके लिए बहुत साधन और संसाधन की जरूरत थी। इस मौके पर मानवाधिकार एवं समामाजिक न्याय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, महिला मोर्चा की रेखा निगम, डॉक्टर पीके गोयल, एसपी सिंह, राजकुमार तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button