News UpdateUttarakhand

प्रदेश में 243 नए कोरोना संक्रमित मिले, 2 मरीजों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई जबकि 243 नए संक्रमित मिले हैं। 155 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 65279 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 10711 सैंपल निगेटिव पाए गए। वहीं, 243 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक सप्ताह के बाद एक दिन में ढाई सौ से कम संक्रमित मामले और चार से कम मरीजों की मौत हुई है। त्योहारी सीजन के समय संक्रमण के नतीजे थोड़ा राहत देने वाले हैं।
देहरादून जिले में 97 कोरोना मरीज मिले। हरिद्वार में 54, पौड़ी में 21, नैनीताल में 14, उत्तरकाशी में 12, ऊधमसिंह नगर में 11, टिहरी में 11, रुद्रप्रयाग में 10, चंपावत में सात, चमोली में तीन, अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर जिले में एक संक्रमित मिला है। पर्वतीय जिले चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले में संक्रमित मामले कम हुए हैं। प्रदेश में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक, जेएलएन जिला अस्पताल रुद्रपुर में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। मरने वाले मरीजों की संख्या 1065 हो गई है। वहीं, 155 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 59719 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button