News UpdateUttarakhand

एचआरडीए की टीम ने दो अवैध कॉलोनियों को किया सीज

हरिद्वार। एचआरडीए की टीम ने मंगलवार को दो अवैध कॉलोनियो को सीज कर दिया। एचआरडीए के उपाध्यक्ष विनय शंकर पांडेय के आदेश के क्रम में लगातार अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। एचआरडीए के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को एचआरडीए की टीम ने भौतिक निरीक्षण करते हुए राजागार्डन जमालपुर रोड पर विकसित की गयी अरविन्द की अवैध कालोनी (कुसुम एन्कलेव), नीरज चौहान द्वारा जियापोता-जमालपुर रोड नूरपुर पंजनहेडी में विकसित की गयी अवैध कालोनी (कर्ण विहार कालोनी) को सीज कर दिया गया है। इस दौरान एचआरडीए के अधिशासी अभियन्ता माधवानन्द जोशी, सहायक अभियंता पंकज पाठक, अवर अभियंता त्रिपन सिंह पंवार व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button