News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

राज्य के नौ जिलों में 13 व 14 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून सहित नौ जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
उत्तराखंड में अगले दो दिन काफी मुसीबत भरे रह सकते हैं। प्रदेशभर में बारिश की आशंका है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। बरसाती नदी-नालों में पानी बढ़ने की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 13 और 14 अगस्त तक प्रदेश में अधिकांश जगह बारिश हो सकती है। गढ़वाल मंडल में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली और कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों में तीव्र दौर के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं अत्याधिक बारिश होने की आशंका है। 15 और 16 अगस्त को भी बारिश की संभावना है।

Related Articles

Back to top button