News UpdateUttarakhand

हाथियों के झुंड ने धान और गन्ने की खड़ी फसल रौंद डाली

लालकुआं। पदमपुर देवलिया में बीती रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। झुंड ने धान और गन्ने की खड़ी फसल रौंद डाली। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से निजात दिलाने की मांग की है। शनिवार को प्रधान रमेश जोशी, वन बीट अधिकारी लक्ष्मण वर्मा और उप राजस्व निरीक्षक मनोज रावत के साथ नुकसान का जायजा लिया। जिससे किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है उनमें लक्ष्मी दत्त जोशी, नंदा वल्लभ जोशी, हरीश जोशी, भुवन जोशी, राजेंद्र जोशी, दिनेश दुर्गापाल, चंद्रशेखर दुर्गापाल, हरीश दुर्गापाल, अनिल दुर्गापाल, शेखर दुर्गापाल, ललित पांडे, महेश भट्ट, आनंद बल्लभ जोशी, मुरलीधर भट्ट, नंदन भट्ट, आनंद भट्ट, बृजेश भट्ट, नंद किशोर पांडे, तारा दत्त भट्ट मौजूद है।

Related Articles

Back to top button