National

Haryana Assembly Election 2019:हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। Haryana Assembly Election 2019 लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। सीएम मनोहर लाल करनाल और हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष सुभाष बराला टोहाना से चुनाव लड़ेंगे। सूची सायं साढ़े चार बजे के बाद घा‍ेषित की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल और हरियाणा भाजपा के प्रधान सुभाष बराला टोहाना से चुनाव लड़ेंगे।

राज्‍य के कैबिनेट मंत्रियों विपुल गोयल और राव नरबीर के टिकट कटे अभी 78 उम्‍मीदवारों की घोषणा की गई है। सबसे अहम बता है कि राज्‍य के उद्योग मंत्री विपुल गोयल और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का टिकट काट दिया गया है। मौजूदा सात विधायकों के टिकट काटे गए हैं। पार्टी ने नौ महिलाओं को टिकट दिए हैं। तीन खिलाडियों को टिकट दिया गया है।

योगेश्‍वर दत्‍त बरोदा, संदीप सिंह पेहवा और बबीता फोगाट दादरी से भाजपा प्रत्‍याशी अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान योगेश्‍वर दत्‍त सोनीपत जिले के बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान संदीप सिंह कुरुक्षेत्र के पेहवा और  अंतरराष्‍ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट दादरी से चुनाव लड़ेंगी। पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्‍ता को भाजपा का टिकट मिला है। कैबिनेट मंत्री कृष्‍णलाल पंवार को इसराना से उम्‍मीदवार बनाया गया है। इसी तरह कैबिनेट मंत्री कविता जैन को सोनीपत से प्रत्‍याशी होंगी। बता दें कि रविवार देर रात पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया। सूची जारी करने से पहले केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से चर्चा के बाद चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर एक बार फिर बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट और प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष बराला मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button