News UpdateUttarakhand

मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया

विकासनगर। केनरा बैंक शाखा विकासनगर की ओर से राजकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक एवं इंटर कालेज में अध्ययनरत बालिकाओं जिन्होंने विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रतिशत प्राप्त किए थे को प्रेरणा स्वरूप धनराशि के चैक वितरित किए गए।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेरपुर की पायल कक्षा 5, कक्षा 6 की मीनाक्षी व कक्षा 7 की प्रीति को 2 हजार 5 सौ रूपये और कक्षा 8 की अंजु तोमर को 5 हजार रूपये का चैक प्रदान किया गया। इसके अलावा राजकीय इंटर कालेज मेदनीपुर कक्षा 9 की रूमा व  निकिता को 5 हजार रूपये के चैक वितरित किए।
इस मौके पर केनरा बैंक विकासनगर के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विजय सिंह चैहान, बैंक अधिकारी सचिन जोशी, तथा राजकीय इंटर कालेज मेदनीपुर के प्रवक्ता केशर सिंह राय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेरपुर के प्रधनाध्यापक रणबीर सिंह राय, अरूण गेजवाल, कृष्णा कुमारी, कमलेश चड्डा, अनुप, बीडी शर्मा मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button