News UpdateUttarakhand

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने बांँटा राशन एवं गुरु का लंगर

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार, देहरादून के तत्वावधान में चल रही जरूरतमंदों को ऑक्सीजन गैस, गुरु का लंगर, चाय, नाश्ता, शीतल पेय की सेवा के साथ आज एक सौ पचास पैकट राशन का वितरण बिना किसी भेदभाव के किया गया। प्रात 8 बजे से स्टोर इंचार्ज स. मनजीत सिंह के सहयोग से राशन वितरण स. हरबन्स सिंह, स. राजिंदर सिंह राजा, अमरजीत सिंह नॉटी, अमरजीत सिंह चिट्टा,स. गाजिन्दर सिंह के सहयोग से सरकारी गाइड्स लाइन्स का पूरा ध्यान रखते हुए किया जा रहा है।
प्रधान गुरबक्श सिंह राजन ने कहा कि राशन वितरण  की सेवा एवं गुरु के लंगर आदि की सेवा जरूरतमंदों के लिए चलती रहनी चाहिए, किसी किस्म की कोई कमी नहीं आनी चाहिये उन्होंने चल रही सेवाओं में सहयोग कर रहें सेवादारों का हौसला बढ़ाया। महासचिव स. गुलजार सिंह भी इस बात का पूरा ध्यान रख रहें है कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक इन सेवाओं को पहुँचाया जाये, साथ ही हमारे फ्रंटलाइन वारियर्स की सेवा में कोई कमी न आये। स. देविन्दर सिंह भसीन ने कहा कि आज एक हजार से ज्यादा भोजन के पैकट, शीतल जल बिस्कुटस आदि की सेवाझण्डा बाजार, साईं मन्दिर, बिंदाल पुल, किशन नगर चैक, बल्लुपुर चैक, बल्लीवाला चैक, घंटाघर, दून हॉस्पिटल, गाँधी शताब्दी हॉस्पिटल, हरिद्वार रोड, कारगी चैक, राजपुर रोड, सर्वे चैक, करनपुर, सहारनपुर चैक, लाल पुल, सब्जी मंडी, आई एस बी टी, अधोईवाला, डालन वाला, नानकसर एवं आदि में सेवा की। सेवा निभाने वालों में अमन दीप सिंह रंधावा, कुलवंत सिंह, रविन्दर सिंह, इंदरजीत सिंह, ऊधम सिंह, गुरप्रीत सिंह छाबड़ा, मक्खन सिंह, जसविंदर सिंह गोगी, हरप्रीत सिंह मिक्की, गगनदीप सिंह दुग्गल, गजेंदर सिंह, बचन सिंह, राकेश सिंह, ऋषि जीत सिंह, सनी सिंह, हरविंदर सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button