Uncategorized

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण का आयोजन

गोपेश्वर : नेहरू युवा केंद्र व नवज्योति महिला कल्याण संस्थान के तत्वाधान में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में 25 से अधिक महिलाओं ने सिलाई बुनाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

दशोली प्रखंड के देवलधार में नेहरू युवा केंद्र तथा नवज्योति महिला कल्याण संस्थान के सहयोग से आयोजित सिलाई प्रशिक्षण में महिलाओं ने नए डिजाइनों में सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया। करीब दो महीने तक चले इस प्रशिक्षण में महिलाओं व युवतियों ने बारीकी से सिलाई के गुर सीखे। प्रशिक्षण प्राप्त करने पश्चात अब महिलाएं अपने रोजाना प्रयोग होने वाले कपड़ों की सिलाई घरों में ही कर रही है। इसके साथ ही कईं महिलाएं इसको अपनी आजीविका का स्त्रोत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। देवलधार के प्रधान वीरेंद्र ¨सह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के प्रशिक्षण के जरिये महिलाएं स्वरोजगार के लिए आगे बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही गरीब परिवार के लोग अपने घरों पर ही अपने तथा अपने बच्चों के कपड़े तैयार कर सकते हैं। संस्था के सचिव महानंद बिष्ट ने कहा कि वर्तमान दौर में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को विभिन्न विद्याओं में पारंगत होने की जरूरत है। जिससे अवसर मिलने पर अपनी प्रतिभाओं को आगे लाया जा सके। प्रशिक्षण में इंदु देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, शोभा देवी, कविता देवी, गायत्री देवी, शकुंतला देवी, शांति, रजनी देवी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button