News UpdateUttarakhand

शासन ने नगर निगम के पार्षद किए नामित, चिड़ोवाली, कंडोली से मंजीत सिंह रावत को किया मनोनीत

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद आखिर नगर निगम में शासन ने नामित होने वाले पार्षदों का मनोनयन कर दिया गया। देहरादून नगर निगम में ग्राम चिड़ोवाली, कंडोली से मंजीत सिंह रावत को पार्षद नामित किया है। गौरतलब है कि नामित पार्षदों की कतार में कई कार्यकर्ता लगे थे, लेकिन उन्हें स्थान नहीं मिल पाया। नगर निगम चुनाव के बाद से इनके मनोनयन का इंतजार किया जा रहा था। जिसके बाद आज शासन ने नामित पार्षदों में चिड़ोवाली, कंडोली से मंजीत सिंह रावत को पार्षद मनोनीत किया। इस अवसर पर नामित पार्षद मंजीत सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भी उनके शासकीय कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नामित पार्षद मंजीत सिंह रावत को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button