News UpdateUttarakhand

घर के सामने खड़ी बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। कनखल में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गई। कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक विजय कुमार ने शिकायत कर बताया कि वह न्यू विष्णु गार्डन कालोनी में किराये के मकान में रहता है। विजय ने घर के सामने अपनी बाइक को खड़ा किया था। कुछ देर बाद युवक ने देखा तो उसकी बाइक गायब थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button