News UpdateUttarakhand

डीएम ने आयुष रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हरिद्वार। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कैंप कार्यालय रोशनाबाद से आयुष रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयुष विभाग की इस सेवा का लाभ जनपद को मिलेगा। इस वाहन सेवा के माध्यम से आयुष काढ़ा किट मरीजों को घर पर ही पहुंचाई जाएगी।
आयुष विभाग द्वारा कोरोना मरीजों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को निशुल्क आयुष रक्षा किट और होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक अल्बा 30 को जनहित में वितरण के लिए आयुष रथ को रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने रथ को हरी झंडी दिखाकर मुख्यालय से रवाना किया। आयुष विभाग द्वारा 400 किटों को वितरण भी किया। आयुष रथ की पहल के लिए विधायक मदन कौशिक, भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने भी आयुष विभाग को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. राजीव वर्मा, जिला होमियोपैथिक अधिकारी डॉ. विकास ठाकुर, आयुष हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी डॉ. स्वास्तिक जैन और आयुष रथ के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कटियार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button