News UpdateUttarakhand

नगरनिगम की ओर से विभिन्न वार्डों में किया गया सेनेटाइजेशन

देहरादून। नगर निगम की ओर से विभिन्न वार्डों में सेनेटाइजेशन कार्य जारी है। नगर निगम की टीमों ने सोमवार को रांझावाला, ननूरखेड़ा, लाडपुर, नेहरूग्राम, डोभाल चैक, रायपुर, मोहकमपुर, चकतुवाला, नत्थनपुर प्रथम, नत्थनपुर द्वितीय, हर्रावाला, बालावाला, नकरौंदा, नथुवावाला, चन्दर रोड, बद्रीश कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, राजीव नगर, वाणी विहार, अजबपुर, माता मन्दिर रोड, चन्द्र सिंह गढ़वाली, शाहनगर, धर्मपुर, नेहरू कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, निरंजनपुर, माजरा, टर्नर रोड, भारूवाला, दीपनगर, केदारपुर, बंजारावाला, मोथरोवाला एवं मोहब्बेवाला मे 35 टेंकरों से लगभग 2.18 लीटर सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया। नगर निगम ने अपील की है कि किसी भी परेशानी होने पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी व वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह से संपर्क करने की अपील की है। सेनेटाइजेशन में सहायक नगर आयुक्त रविंन्द्र कुमार दयाल, सहायक अभियन्ता वेद प्रकाश वधानी, जेपी रतूड़ी, रजित कोटियाल आदि सहयोग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button