Uttarakhand

समाज सेवी महेन्द्रसिंह नेगी/गुरूजी द्वारा जरूरतमंद लोगों को बांटी गयी राशन किट

देहरादून। प्रमुख समाज सेवी महेन्द्रसिंह नेगी/गुरूजी द्वारा आज ओल्ड नेहरू कॉलोनी मैं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जागेश ममगाईं जी के सहयोग से तथा बी ब्लॉक में गौरव  डंगवाल जी के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को कोरोना संकट की इस घडी में खाघ सामग्री किट का वितरण किया गया।
 माजरी गांव सामाजिक कार्यकर्ता विवेक रावत जी के सहयोग से राशन किट का वितरण किया। रायपुर औली गांव में भी पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार के माध्यम से राशन किट का वितरण किया।
इस अवसर पर विजय मिश्रा जी, गौरव डंगवाल जी,  धीरज गुप्ता जी, वैभव श्रीवास्तव जी आदि प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button